फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला दोस्त को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के विरोध में नाबालिग पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में महिला दोस्त को सोशल मीडिया एप पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का विरोध करने पर तीन नाबालिगों ने 15 वर्षीय एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। घायल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। सभी की उम्र 15 वर्ष हैं और यह घायल के पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक किशोर को दो जगह चाकू लगे थे।
विज्ञापन


पूछताछ में घायल किशोर ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी महिला दाेस्त को एक पड़ोसी लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला ने घायल किशोर को यह बात बताई जिसपर गुस्सा होकर किशोर पड़ोसी लड़के से मिलने चला गया। रिक्वेस्ट भेजने का विरोध करने पर लड़के और वहां मौजूद दो अन्य लड़कों ने मिलकर किशोर की पिटाई और फिर चाकू से वार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें