अवधेश के बेटे ने कंपनी के कर्मचारी लेकर मंदिर मार्ग में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने अवधेश के लापता होने की सूचना बागा थाना में दी।
पुलिस एक सप्ताह से जंगल और आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान रही थी। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।
बागा चौकी के प्रभारी देशराज गुलेरिया ने लापता मैनेजर की सिर कटी लाश बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में धाराएं जोड़ी जाएंगी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।
ड्रोन से भी नहीं मिली सफलता
लापता कर्मचारी को ढूंढने के लिए पुलिस ने ड्रोन की भी मदद ली। दो दिन तक पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। रविवार रात को यहां बकरियां चराने वालों ने सिर कटी लाश की सूचना दी।