फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हो गई मौत

Sun, 18 Aug 2024 10:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक मर्सिडीज साइकिल सवार के लिए काल बन गई। साइकिलिंग कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मर्सिडीज ने साइकिल सवार को मारी टक्कर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आश्रम के पास एक मर्सिडीज कार ने 34 वर्षीय साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है। जिसकी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 


आश्रम के पास एक मर्सिडीज कार ने 34 वर्षीय साइकिल सवार राजेश को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्सिडीज चालक प्रदीप गौतम राजेश को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। आरोपी ने शाम को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने मालिक का पता बताया। आरोपी व्यक्ति का प्रोफाइल संपर्क सूत्र है। मालिक ने एक महीने पहले अपनी कार बेचने के लिए आरोपी को दी थी।
विज्ञापन




वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज सुबह एक बस का कहर देखने को मिला। सेक्टर 62 में यूपी रोडवेज की चपेट में आने से स्कूटी सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ड्राइवर फरार हो गया  और घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें