फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य लोनी से गिरफ्तार, विकास उर्फ विक्की पर था एक लाख का इनाम

Tue, 13 Jan 2026 04:34 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवाासी विकास उर्फ विक्की को लोनी से गिरफ्तार किया है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोदारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवाासी विकास उर्फ विक्की को लोनी से गिरफ्तार किया है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह चाणक्यपुरी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, विकास रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह का सक्रिय सदस्य था और गिरोह के लिए अहम लॉजिस्टिक भूमिका निभाता था। उसे घोषित अपराधी करार दिया जा चुका था और वह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में कम से कम 18 आपराधिक मामलों में कथित रूप से संलिप्त है। साल 2023 में विकास ने गुरुग्राम में एक किराए के फ्लैट में गिरोह के करीब 10 सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था की थी। आरोप है कि इसी फ्लैट में प्रतिद्वंद्वी कौशल गिरोह के नेता कौशल चौधरी की अदालत परिसर के भीतर हत्या की साजिश रची गई थी। तब पुलिस ने फ्लैट से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था और विकास मौके से फरार हो गया था। इसके बाद हरियाणा एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब छह महीने बाद विकास को हरियाणा पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार किया था, लेकिन रिहा होने के बाद वह दोबारा भूमिगत हो गया।

जयपुर जेल में संपर्क में आया
विकास ने खुलासा किया है कि साल 2021 में जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गुट और रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के बीच मतभेद होने पर विकास ने पाला बदल लिया और दूसरे गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें