फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बसों व मेट्रो मेें जेब काटने वाले गिरोह का एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लाख के 188 चोरी के मोबाइल बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने बसों व मेट्रो में जेब काटने वाले एक बड़े व संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर एक जेबकतरे राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 लाख रुपये के 188 चोरी के मोबाइल फोन, एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल एक ऑटोरिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के 13 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेंद्र डागर की टीम को 7 अगस्त को जेबकतरों और चोरी के मोबाइल बेचने वाले राजेश के बारे में सूचना मिली थी। मुखबिर ने यह भी बताया कि आरोपी के पास अवैध हथियार हैं। एसआई शुभम चौधरी व एसआई मुनेश की टीम ने आयुष आयुर्वेद के पिछले गेट, गौतमपुरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, राजेश ने खुलासा किया कि वह भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक बसों में यात्रियों को निशाना बनाता था। उसके साथी अलग-अलग बसों में चढ़ते-उतरते थे। यात्रियों से मोबाइल फ़ोन चुराते थे और बाद में बेचने के लिए ऑटोरिक्शा में उसे सौंप देते थे। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें