जानकारी के मुताबिक, यह घटना लोधी थाने के अंतर्गत बी.के. दत्त कॉलोनी में हुई। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
आग पर काबू पाने के बाद जब बचाव कार्य चला, तो अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में एक मां और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। यह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।