फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: मकान में आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर में भीषण धमाका, पुलिस और दमकल कर्मी समेत 13 लोग घायल

Sun, 22 Feb 2026 12:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदर्श नगर के मजलिस पार्क इलाके में एक मकान में लगी आग बुझाने के दौरान, मकान के अंदर रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर के मजलिस पार्क इलाके में आज सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे वहां मौजूद पुलिस और दमकल कर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आग सी ब्लॉक में सुबह लगभग 9 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।

आग बुझाने के दौरान, मकान के अंदर रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। धमाके के कारण मलबे के उड़ने और आग की चपेट में आने से कुल 14 लोग घायल हुए। जिनमें तीन पुलिस वाले और तीन दमकलकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में कुछ पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर काबू पाया। हालांकि, सिलेंडर फटने की घटना ने बचाव अभियान को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें