फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रुपये दिए खिसक रहा था 'रॉ अफसर': होटल स्टाफ ने पेमेंट मांगा तो कहा- विशेष मिशन पर आया हूं, पुलिस ने दबोचा

Fri, 30 Aug 2024 02:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने राॅ अधिकारी बनकर नोएडा, गाजियाबाद से लेकर एनसीआर के और भी शहरों में घटनाएं की हैं और लोगों को परेशान किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) अधिकारी बनकर नोएडा-एनसीआर में ठगी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राॅ अधिकारी बनकर नोएडा, गाजियाबाद से लेकर एनसीआर के और भी शहरों में घटनाएं की हैं। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी खुद को रॉ का अधिकारी बताकर एक होटल में रुका हुआ था। जब होटल वालों ने चेक आउट के वक्त पेमेंट करने के लिए कहा था आरोपी ने खुद को रॉ एजेंट बताते हुए पेमेंट से मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि वह भारत सरकार के एक विशेष अभियान के तहत नोएडा आया हुआ है। इस बात पर जब शक हुआ तब होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब जानकारी ली तब पता चला कि आरोपी फर्जीवाड़ा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रनील रॉय के रूप में हुई है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

इंद्रनील अपनी पत्नी और बच्चे के साथ होटल में रुका हुआ था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने राॅ अधिकारी बनकर नोएडा, गाजियाबाद से लेकर एनसीआर के और भी शहरों में घटनाएं की हैं और लोगों को परेशान किया है। पुलिस ने इसके पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें