फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला दोस्त को परेशान करने पर घोषित बदमाश को चाकुओं से गोदा, मुख्य आरोपी व उसके दो साथी गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 01:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वसंत विहार इलाके में महिला दोस्त पर परेशान करने पर कुछ युवकों ने इलाके के घोषित बदमाश विशाल को चाकुओं से गोद दिया। पीडि़त का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार इलाके में महिला दोस्त पर परेशान करने पर कुछ युवकों ने इलाके के घोषित बदमाश विशाल को चाकुओं से गोद दिया। पीडि़त का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। किशानगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल थापा और उसके दो दोस्त मोहित थापा व रोहित तमांग उर्फ एंडी तमांग को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि डी-ब्लॉक, वसंत विहार निवासी विशाल पुत्र जॉनी को घायलावस्था में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने के संबंध में तीन मार्च को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना के बाद एसआई दीपक तंवार व एएसआई राजपाल स्टाफ के साथ एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। घायल विशाल ने बताया कि राहुल थापा, मोहित थापा और एंडी नेपाली उर्फ रोहित तमांग ने मुनरिका मार्केट में उसके साथ झगड़ा किया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल विशाल वसंत विहार थाने का बीसी है और दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर रंजिश चल रही है।

एसआई दीपक तंवर की टीम ने घटनास्थल के पास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मूलरूप से नेपाल के रहने वाले सभी आरोपी मुनिरका में रहते हैं। आरोपी राहुल थापा पहले दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में सात आपराधिक मामलों में वांछित है। रोहित के खिलाफ तीन और मोहित के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें