फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो बेटों की गर्दन रेतकर हत्या

Thu, 30 Aug 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
कमरे में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है। ट्रिपल मर्डर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 


घटना बुलंदशहर के कोतवाली इलाके की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में बृहस्पतिवार को एक महिला व उसके दो बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि घटना से कुछ देर पहले ही महिला का पति व जेठ वहां से निकल कर गए थे। 

पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। साथ ही आरोपी पति व जेठ के खिलाफ मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला टांडा निवासी रामकुमार अपनी पत्नी रूबी (24), छह साल के बेटे केशव व ढाई साल के ऋत्विक के साथ नगर के मोहल्ला गिरधारी नगर की गली नंबर 15 में पदमा सिंह के मकान में किराए पर रहता था। 


सुबह करीब 11 बजे रामकुमार का भतीजा आलोक उसके कमरे पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। आलोक कुं डी खोलकर अंदर गया तो रूबी व उसके दोनों बेटे लहूलुहान अवस्था में पड़े थे।

 वह चीखता हुआ बाहर आया और मकान मालिक को जानकारी दी। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी केबी सिंह, एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी प्रमोद कुमार, देहात कोतवाल व नगर कोतवाल भारी भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

इस दौरान मोहल्लेवासियों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही मृतका का पति रामकुमार व जेठ रामरतन घर से निकलकर बाइक से कहीं गए थे। 

नगर कोतवाली पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पति रामकुमार व जेठ रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन का भी सामने आ रहा है। इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

मृतका के देवर की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इसमें उसके पति ने करीब तीन लाख रुपये उधार लेकर खर्चा किया था। बीते दिनों मृतका की सास ने आठ लाख रुपये की जमीन बेची थी, जिसमें से रामकुमार तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी को लेकर विवाद होने का मामला प्रारंभिक जांच में सामने आया है। - केबी सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर।
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें