फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज तालकटोरा में लगेगा रोजगार मेला, मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे

Fri, 19 Jun 2026 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को कार्यस्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और साक्षात्कार से जुड़े दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज 19 जून को दिल्ली कांग्रेस यूथ को रोजगार का तोहफा देगी। तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को कार्यस्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और साक्षात्कार से जुड़े दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को प्रेरणादायक बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस संयुक्त रूप से यह जॉब फेयर कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला और ब्लॉक अध्यक्षों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण के जरिये हजारों युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया है। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज, उपाध्यक्ष तसवीर सोलंकी, मनीष यादव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें