कुसूर पैरेंट्स का..सजा मासूमोँ को। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। गैंगस्टर मेंहदी हसन और उसकी पत्नी गुलशन के साथ उनकी दो साल की बेटी चांदनी भी जेल में मां के साथ रहेगी।
इसके लिए गुलशन ने परमिशन भी ली है। गुलशन के दो बेटे अरमान और रेहान उसकी बहन धनौरा निवासी शमा के साथ रहेंगे। गैंगस्टर को इस बात के लिए पछतावा है कि उसकी पत्नी और बेटी को उसके किए की सजा मिल रही है।
डासना जेल में ऐसे छह बच्चे और हैं। मेंहदी हसन ने बताया कि 2007 में उसके मां-बाप का मर्डर कर दिया गया था। आरोपियों ने इसके बाद मर्डर के एक झूठे मामले में उसे पुलिस ने सांठगांठ कर जेल भेजा था।
इसके बाद उसकी जेल में कई अपराधियों से मुलाकात हुई। जेल से छूटने के बाद उसने लूट, चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। मसूरी थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।