फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संजय वन में 14 नवंबर को होगी हेरिटेज वॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जानने का मौका देने के लिए 14 नवंबर को संजय वन में हेरिटेज वॉक आयोजित करेगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए और इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के दिल्ली चैप्टर की ओर से आयोजित इस श्रृंखला की यह दूसरी हेरिटेज वॉक होगी। डीडीए के अनुसार, प्रतिभागियों को संजय वन में मौजूद पांच ऐतिहासिक संरचनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इनमें ऐतिहासिक कुआं, बड़ा किलाबंद परिसर, छोटा किलाबंद परिसर, छोटे किलेबंद परिसर के पास स्थित बुर्ज और लाल कोट की दीवार शामिल हैं। हेरिटेज वॉक में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये और जीएसटी शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक लोग डीडीए के पोर्टल पर bit.ly/HeritageWalkSanjayVan के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। डीडीए और इंटैक के बीच छह महीने के समझौते के तहत छह स्थानों पर कुल 12 हेरिटेज और नेचर वॉक आयोजित की जानी हैं। इसकी पहली वॉक 24 अक्तूबर को महरौली पुरातत्व पार्क में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें