जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जहां एक ओर लापता छात्र नजीब अहमद की गुमशुदगी से कोहराम मचा है वहीं सोमवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है पूरे कैंपस में सनसनी मच गई।
दरअसल जेएनयू कैंपस के नॉर्थ गेट से रविवार रात हथियारों से भरा एक काला लावारिस बैग मिला है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच बैग को अपने कब्जे में ले लिया है।
हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस बैग को कौन लाया या ये किसका बैग है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बैग से एक देसी कट्टा, 7 कारतूस मिले हैं।
Abandoned bag found in JNU Campus with 1 local pistol & 7 cartridges last night, Investigation underway— ANI (@ANI_news) November 7, 2016