फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हरियाणा का इनामी बदमाश ढेर, भाजपा नेता से वसूलने आया था 50 लाख की रंगदारी

Tue, 20 Feb 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : ani
विज्ञापन
सोमवार देर रात भाजपा नेता से रंगदारी वसूलने आए हरियाणा के 25 हजार के इनामी बदमाश संजय को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। कासना कोतवाली क्षेत्र में एंटी एक्सटोर्शन सेल और कासना कोतवाली पुलिस की टीम से हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी जख्मी हो गए, जबकि एक बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से कांस्टेबल विनय व एक अन्य जख्मी हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। गत छह दिन से मुकीम काला गैंग के बदमाश कासना कोतवाली क्षेत्र में रह रहे मूलरूप से मुरादाबाद निवासी भाजपा नेता से 50 लाख की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। 

बदमाशों ने रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बदमाश हरियाणा जैसी बोली में भाजपा नेता को धमका रहे थे। सोमवार शाम भी बदमाशों ने भाजपा नेता को कॉल कर शाम तक रुपयों का बंदोबस्त न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता ने एक बार फिर डीआईजी लव कुमार से मिलकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की थी। डीआईजी के निर्देश पर एंटी एक्सटोर्शन सेल र्प्रभारी अजय कुमार शर्मा और कासना कोतवाली प्रभारी र्ब्रजेश वर्मा की टीम अलर्ट हो गई। 
विज्ञापन

एनकाउंटर में बदमाश ढेर - फोटो : ani
इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल की लोकेशन निकलवाकर बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास शुरू किए थे। सोमवार देर रात पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को ओमीक्रान गोलचक्कर के पास रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली सिपाही विनय व एक कासना कोतवाली प्रभारी की गाड़ी के टायर पर लगी। इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश सीने में गोली लग गई और वह मौके पर गिर गया। जबकि उसका साथी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस घायल बदमाश की पहचान में जुटी है, उसकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें