फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रही डेढ़ साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म, हालत नाजुक

Mon, 19 Nov 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में फुटपाथ पर सो रही 18 माह की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी अनिल (24) को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोच लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि नशे में बच्ची को उठाकर वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम के पास ले गया और दरिंदगी की। रविवार सुबह किन्नरों ने बच्ची को लहूलुहान पड़ी देखकर पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस को सूचना दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्ची परिजनों के साथ बवाना इलाकेे में रहती है। उसका पिता चांदनी चौक में रिक्शा चलाता है, जबकि मां उसे गोद में लेकर कूड़ा चुनती है। उसकी बड़ी बहन दादी के साथ बवाना में रहती है।  

गत शुक्रवार रात बच्ची की मां और पिता चांदनी चौक गुरुद्वारे में लंगर छकने के बाद पास ही फुटपाथ पर सो गए। उसकी मां ने बताया कि रात ढाई बजे तक बच्ची उसके पास ही थी। शनिवार तड़के नींद खुली तो बच्ची को गायब पाया।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने कोतवाली में शनिवार सुबह गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची के गायब होने की सूचना सभी थानों को दी गई।

विज्ञापन

रात साढ़े तीन बजे उठाया था

इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम के पास बेहोश  पड़ी है। रेलवे पुलिस को बच्ची का शरीर लहूलुहान मिला। शरीर पर नाखून और दांत के निशान हैं। रेलवे थाने ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुरानी दिल्ली रेलवे थाना पुलिस से सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों से बच्ची की पहचान कराई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी कोतवाली चंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एक फुटेज में रात करीब साढ़े तीन बजे एक युवक बच्ची को उठाकर ले जाता दिखा। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान चांदनी चौक में फुटपाथ पर रहने वाले अनिल के रूप में की। गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि वह कूड़ा बीनने के साथ वेटर का काम भी करता है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें