फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खौफनाक कांड: झाड़ियों में मिली अधजली लाश, सिर पर मिला गोली का निशान; गैंगवार से पुलिस का इनकार

Tue, 03 Jun 2025 12:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अलीपुर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां शव को जलाने की कोशिश हुई है।  मंदिर के पास झाड़ियों में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर के हिरणकी गांव के पास सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। सड़क के किनारे झाड़ियों में अधजली लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आपसी रंजिश में हत्या करने का शक है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश 35 से 40 साल के बीच के युवक की लग रही थी। छानबीन में पता चला कि युवक के सिर में एक गोली मारी गई है। उसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य खत्म करने की कोशिश की गई है।

स्थानीय पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। आशंका है कि युवक को यहां लाने के बाद हत्या की गई है। पुलिस गैंगवार की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बटला हाउस में चलेगा बुलडोजर!: 'सीधे नोटिस, हमारी नहीं सुनी', याचिकाकर्ताओं ने SC में रखा पक्ष; जानें क्या कहा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें