फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आया डॉक्टरों का समूह कर रहा है किसानों का इलाज

Sat, 19 Dec 2020 03:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सालाना चिकित्सा शिविर लगाने भारत आता है यह समूह
  • इस बार टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में निभा रहा है भूमिका
विज्ञापन
धरना देता किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से आया 20 डॉक्टरों का एक समूह दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। रोजाना हजारों मरीजों का इलाज किया रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट सवाई मान सिंह ने बताया कि उनका समूह हर साल मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के लिए भारत आता है। इस साल यह किसानों के लिए लगाया गया है। इसलिए 20 दिन से टीकरी बॉर्डर पर इलाज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह तीन महीने अपने सालाना चिकित्सा शिविर के लिए भारत आए थे। एक महीने में चिकित्सा शिविर को पूरा कर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन किसान आंदोलन को देखते हुए उनके समूह ने शिविर को जारी रखने का निर्णय लिया है। समूह में शामिल कई डॉक्टरों के माता-पिता किसान हैं। इसलिए डॉक्टरों की योजना है कि जब तक किसानों को उनकी आवश्यकता है, तब तक वे वापस नहीं जाएंगे।

तनाव में हैं ज्यादातर किसान
अमेरिका में चार साल से लगातार प्रैक्टिस कर रहे सवाई मान सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में सर्वाधिक लोग तनाव से ग्रसित हैं। इस वजह से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। इससे उन्हें बुखार और दस्त आदि समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे लोगों को कोविड-19 का खतरा भी अधिक है।
विज्ञापन


रोजाना 1500 से 2000 मरीजों का इलाज
डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि टीकरी बॉर्डर पर रोजाना 1500 से 2000 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अधिकांश किसान मास्क पहनने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन जो एक बार बीमार पड़ रहे हैं तो फिर वह मास्क पहनना शुरू कर रहे हैं।

अन्य सुविधाएं भी प्रदान कराने का प्रयास
चिकित्सा शिविरों के अलावा डॉक्टरों का समूह किसानों के बच्चों के लिए स्वच्छता सेवाएं, खाद्य आपूर्ति, किताबें व दूसरी जरूरत की सामग्री भी उपलब्ध करा रहा है। गोरा सिंह के सहयोग से टीकरी बॉर्डर पर भी वाशिंग मशीन लगा दी गई है, ताकि सर्दी में लोगों को कपड़े धोने में तकलीफ ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें