फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो पिलाएगी सिर्फ 1 रुपए में आरओ का पानी

Thu, 19 May 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
water
विज्ञापन
दिल्ली की गर्मी में कूल सफर कराने वाली दिल्ली मेट्रो अब अपने यात्रियों के लिए स्टेशन पर ही आरओ वॉटर भी उपलब्ध कराएगी। दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपी-डीडीएल) के साथ मिलकर कश्मीरी गेट से इसकी शुरूआत की है। यहां पर मेट्रो ने एक एनी टाइम वॉटर (एटीडब्ल्यू) आरओ प्लांट लगाया है। 
विज्ञापन


जिसमें महज एक रुपये में 200 एमएल (मिलीलीटर) पानी मिलेगा। यह आरओ प्लांट एक घंटे में 500 लीटर पानी को प्यूरीफाई कर पाएगा। जिसका फायदा रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। उन्हें एक रुपये में एक गिलास पानी उपलब्ध होगा। मेट्रो के इस आरओ वॉटर प्लांट को महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप की देखरेख में चलाया जाएगा। 

मेट्रो अपनी इस पानी पिलाने की योजना को आगे बढ़ाने भी जा रही है। डीएमआरसी ने बिजली कंपनी टीपी-डीडीएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत चार और मेट्रो स्टेशन पर इसी तरह के आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इसमें विश्वविद्यालय, जीटीबी नगर, जहांगीरपुरी और रिठाला मेट्रो स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें