फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत मंडपम में सजेगा स्वदेशी शक्ति का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के व्यापारिक परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। ये बातें केंद्रीय मंत्री ने वाणिज्य भवन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। पीयूष गोयल ने कहा कि आंतरिक व्यापार के सशक्तिकरण के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की मजबूत उपस्थिति देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। उन्होंने 1 से 4 मई तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ को ऐतिहासिक पहल बताया। यह महोत्सव प्रधानमंत्री के भारतीय वस्तुएं बेचों और खरीदों के आह्वान को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम होगा। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव में देशभर से 2200 स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें केवल भारतीय उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन होगा। इसमें करीब 10 लाख दर्शकों की भागीदारी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें