नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर की कंवेंशन सेंटर फोयर गैलरी में ‘स्पिरिचुअल पर्सपेक्टिव ऑफ माइंड’ शीर्षक से सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। 26 से 30 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अनिर्बान सेठ, मोइनुद्दीन मुल्लिक और अतिन मित्रा की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को दर्शाया गया है। कलाकृतियों में मंदिरों, घाटों, धार्मिक स्थलों और भारतीय जीवन से जुड़े विभिन्न दृश्यों की झलक दिखाई देती है। रंगों और चित्रों के जरिए कलाकारों ने आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक अनुभवों को सामने रखने का प्रयास किया है। संवाद