फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बनने की तैयार कर रहा था वो: बरात से कुछ घंटे पहले पहुंची लड़की, 700 KM जाकर फेर दिया अरमानों पर पानी

Mon, 24 Feb 2025 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवती का आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली में उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। उसके बाद दोनों सहमति संबंध (लिव इन रिलेशन) में रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। 
विज्ञापन
प्रेमी की शादी से पहले पहुंची प्रेमिका - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए 700 किलोमीटर दूर दिल्ली से एक दलित युवती सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। उसने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

कई बार कराया मेरा गर्भपात
युवती का आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली में उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। उसके बाद दोनों सहमति संबंध (लिव इन रिलेशन) में रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर पिछले साल अगस्त में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों आरोपी के भाई के घर रहने लगे।

महाकुंभ नहाने के बाहने भागा
युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी के भाई व भाभी को उसके दलित होने का पता चला तो उसे प्रताड़ित करने लगे। पिछले दिनों आरोपी महाकुंभ स्नान के बहाने दिल्ली से सुल्तानपुर अपने घर चला आया। युवक ने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। 25 फरवरी को आरोपी की बरात जानी है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया कार्रवाई का भरोसा
पीड़िता ने पहले बल्दीराय थानाध्यक्ष से बात की लेकिन सुनवाई न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। यहां एएसपी से उसकी मुलाकात हुई। एएसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बल्दीराय धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के परिवार के साथ ही जहां उसकी शादी हो रही है, उन्हें बुलाया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें