फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के प्रेम में छोड़ा खाना, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में प्रेमी के प्रेम में एक युवती ने खाना छोड़ दिया। घरवालों ने काफी कोशिश की कि वह खाना शुरू कर दें लेकिन युवती मानी नहीं। हालात बिगड़ने पर एक स्वयं सेवी संस्था की मदद से उसे सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोरखा निवासी युवती करीब पांच दिन से अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती है। युवती की मां खाना न खाने की बात स्वीकार कर रही हैं लेकिन प्रेम प्रसंग से इंकार कर रही है।

मां का कहना है कि उनकी बेटी के गले में दिक्कत है, जिसके कारण वह खाना नहीं खा पा रही है। अस्पताल में उसे फ्लूड पर रखा गया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ.आरएनपी मिश्र का कहना है कि युवती काफी कमजोर हालत में अस्पताल लाई गई थी। अब उसकी हालत में सुधार है। डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के नाम पर इंजीनियर ने किया रेप

नोएडा में एक युवती ने एक इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। शादी की बात करने पर इंजीनियर ने इंकार कर दिया। युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सेक्टर-41 चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक  करण गुप्ता सेक्टर-41 में रहता है। वह सेक्टर-62 की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। पड़ोस रहने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। वह युवती मूलरूप से हल्द्वानी उत्तराखंड की रहने वाली है और दिल्ली की एक निजी यूनिवर्सिटी की शाखा में एचआर विभाग में मैनेजर है।

वह सेक्टर-41 की एक पीजी में रहती है। बताया जाता है कि पीजी आरोपी के पिता का है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

कुछ दिनों पहले युवती को पता चला कि वह किसी अन्य लड़की से शादी करने वाला है। तब उसने युवक पर शादी करने का दबाव डाला। इस पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ-प्रथम शिवराम यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें