एक युवती ने अपने प्रेमी की आत्महत्या के पांच दिन बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला हैं। जिसने भी सुसाइड नोट पढ़ा उसकी आंखें भर आईं...
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। अलीपुर के बख्तावरपुर गांव में प्रेमी की आत्महत्या के पांच दिन बाद प्रेमिका अलका (18) ने भी फांसी लगा ली। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
इसी 24 अप्रैल को उसके प्रेमी आकाश (20) ने फांसी लगा ली थी। अलका के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस के मुताबिक, बख्तावरपुर में माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहने वाली अलका पास के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी।
सुबह उसने खाना बनाकर परिवार को खिलाया। माता-पिता किसी काम से बाहर निकले तो उसने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला।