फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बातचीत के दौरान अपशब्द कहने पर दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वरूप नगर इलाके की घटना, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में बातचीत के दौरान अपशब्द कहने पर एक युवक की दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 26 साल के देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक 26 साल का देवेंद्र फूल और माला बनाकर बेचने का काम करता था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। वहां पुलिस को पता चला कि घायल देवेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद उसके परिवार वालों ने बताया कि घटना लोअर जीटीके रोड स्थित एंट्री गेट पिकेट के पास हुई है। वहां देवेंद्र और उसके चार दोस्त पवन, विकास, अविनाश और रोहित बातचीत कर रहे थे। देवेंद्र का विकास के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उनके बीच हाथापाई होने लगी। विकास के कहने पर उसके दोस्त पवन ने देवेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल देवेंद्र को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस टीम ने रात में ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद तीन आरोपियों खड्डा काॅलोनी निवासी रोहित, स्वरूप नगर निवासी अविनाश और जेजे काॅलाेनी निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पवन के कब्जे से खून से सना चाकू, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपियों ने बताया कि बातचीत के दौरान मृतक ने विकास को अपशब्द कह दिया था। इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं। विकास पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें