'तेजस' का बेड़ा गाजियाबाद की सड़कों पर उतारकर अपराधों पर लगाम लगाने की जुगत लगाई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि तेजस नाम की तेज दौड़ने वाली मोटरसाइकिलों का बेड़ा गाजियाबाद के उन इलाकों की निगरानी करेगा जहां मोबाइल और चेन झपटने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन मोटरसाइकिलों की संख्या अभी आठ बताई जा रही है।