फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुकान के ऊपर बने टिन शेड में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
उत्तर पश्चिम जिला के पीतमपुरा स्थित कोहाट एन्क्लेव में शनिवार देर रात एक गारमेंट की दुकान के ऊपर बने टिन शेड में अचानक आग लग गई। शेड में काफी मात्रा में रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें निकलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे केशवपुरम मेट्रो पिलर नंबर-336, मेन रोड पीतमपुरा स्थित सतरंग लेडीज कार्नर दुकान में भीषण आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग दो मंजिला पर स्थित 200 गज में बने दुकान में लगी थी। इमारत की छत पर बने टिन शेड में कपड़े रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें