शाहदरा के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में नेहरू गली ट्रैफिक लाइट के पास एक दुकान में लगी आग को काबू कर लिया गया है। दमकल अधिकारी देशपाल सिंह ने बताया कि दमकल विभाग को रात 9.08 बजे सूचना मिली लेकिन पते को लेकर भ्रम और संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियां देर से पहुंचीं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण की जांच जारी है।