फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: लूट के माल का बंटवारा न करने पर की साथी युवक की हत्या, CCTV फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच

Wed, 12 Oct 2022 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Murder: राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट के माल का बंटवारा नहीं करने पर साथी युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Murder News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार देर रात हुई युवक आमान की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिगों समेत पांच लड़कों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा, जुनैद और समीर खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी आमान के साथ मिलकर अपराध करते थे। 
विज्ञापन


लूटे गए माल के बंटवारे को लेकर आमान से इनका विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चार चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को गश्त के दौरान सी-12, एकता पार्क में एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। 

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी आमान (20) के रूप में हुई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ लड़के पार्क में दाखिल होते हुए दिखे। सोमवार देर शाम को पुलिस ने नॉर्थ घोंडा निवासी मोहित शर्मा नामक युवक को हिरासत में ले लिया। उसने आमान की हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर जुुनैद व समीर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या 
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पिटाई का बदला लेने के लिए 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक फराज की बीच बाजार हत्या की थी। पुलिस ने रविवार शाम हुए हत्याकांड में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय, आमिर व 16 और 17 साल के दो नाबालिगों के रूप में हुई है। रविवार शाम को स्थल मंदिर, संगम विहार इलाके में बीच बाजार युवक को चाकू मारने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक संगम विहार निवासी फराज को एम्स ले जाया जा चुका था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें