फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट तक अटकी जान: लिफ्ट में खराबी आने से तीन महीने के बच्चे संग फंसे दंपती, उखड़ती सांसों को ऐसे मिला आराम

Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-68 स्थित आइरिया शॉपिंग मॉल में एक दंपती अपने तीन महीने के बच्चे के साथ 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। बताया गया कि लिफ्ट का एआरडी सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इससे दंपती काफी दहशत में रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में शहर के कुछ शॉपिंग मॉल और बहुमंजिला आवासीय इमारतों में लिफ्ट के रुक जाने की समस्या बनी हुई है। सेक्टर-68 स्थित आइरिया शॉपिंग मॉल में एक दंपती अपने तीन महीने के बच्चे के साथ 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। बताया गया कि लिफ्ट का एआरडी सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इससे दंपती काफी दहशत में आ गया। 

विज्ञापन


इससे पहले भी सोसाइटी की लिफ्ट में बच्चों और बुजुर्गों के फंस जाने के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ सोसाइटियों में कॉमन एरिया के बिजली के लोड को कम करने के लिए भी कम संख्या में लिफ्ट प्रणाली को संचालित किया जाता है। रविवार रात को एक दंपती शॉपिंग के लिए आइरिया मॉल गया था।

उनके साथ तीन महीने का बच्चा भी था। मॉल की ऊपरी मंजिल से नीचे आते समय लिफ्ट में खराबी आ गई। लिफ्ट में 10 मिनट तक पति-पत्नी मदद के लिए चीखते रहे। वहां से गुजर रहे एक सुरक्षाकर्मी ने उनकी आवाज सुनी। इसके बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 
  • 28 जून 2022 - सेक्टर-77 स्थित उमंग विंटर हिल्स सोसाइटी की लिफ्ट में 15 मिनट तक एक बच्चा फंसा रहा। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे से देखने के बाद बच्चे को सकुशल निकाला गया। 
  • 30 मार्च 2022- रामप्रस्थ सिटी के निवासियों ने सोसाइटी की खराब लिफ्टों को लेकर एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। 
  • 27 दिसंबर-2021- सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया सोसाइटी में लिफ्ट में मां-बेटे फंसे रहे। 
  • 22 अप्रैल 2019 - सेक्टर-107 में एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी की लिफ्ट में पति-पत्नी 45 मिनट तक फंसे रहे। 45 मिनट बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।
  • 30 मई 2018  डीएलएफ फेज-4 के रीजेंट पार्क-2 में नौवीं मंजिल से लिफ्ट गिरी। तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें