फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में पकड़ा गया फर्जी CBI सब-इंस्पेक्टर, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

Wed, 15 Jan 2025 01:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक फर्जी सीबीआई सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए शख्स को रोका था। जहां वो अपने आप को सीबीआई अधिकारी बता रहा था। 
विज्ञापन
दिल्ली में फर्जी सीबीआई सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन के पास जांच कर रही पुलिस टीम ने एक शख्स ललित कुमार को पूछताछ के लिए रोका। तब आरोपी ने सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर होने का दावा किया। अपने मोबाइल फोन पर सीबीआई आईडी कार्ड की फोटो दिखाई। हालांकि, आईडी कार्ड संदिग्ध लग रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली में लोधी कॉलोनी सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय से पूछताछ करने पर पता चला कि ललित कुमार द्वारा दिखाया गया आईडी कार्ड नकली और जाली था। नतीजतन, पीएस राजौरी गार्डन में धारा 204/205/340 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें