फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को मिली जमानत, चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस

Fri, 19 Jun 2020 05:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को शुक्रवार को जमानत मिल गई है। दिल्ली की एक अदालत ने दविंदर सिंह को जमानत दे दी है। दिल्ली पुलिस निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसके कारण उसे अदालत से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन

 

इससे पहले दविंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली की एक कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन उसमें कुछ बदलाव करने की बात कहकर बुधवार को उसे वापस ले लिया था। सिंह के वकील एम एस खान ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें आवेदन में कुछ बदलाव करने हैं और कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी दाखिल करने हैं।

मालूम हो कि दविंदर सिंह को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह 13 जनवरी को तीन आतंकियों को अपनी गाड़ी से जम्मू लेकर जा रहा था। आतंकि मामले में शामिल होने के बावजूद आज उसे जमानत मिल गई है। 
विज्ञापन


वकील के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दविंदर सिंह के खिलाफ निर्धारित वक्त में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई। इसी वजह से उसे जमानत मिल गई। सिंह पर संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के साथ भी संबंध होने के आरोप लगे थे।

पुलिस के मुताबिक वो जम्मू-कश्मीर के अलावा आतंकियों को पंजाब और दिल्ली में भी अलग-अलग तरह से मदद पहुंचाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह लंबे समय से आतंकियों की मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें