फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यूपी के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री से मिला, ऑनलाइन ट्रेडिंग समेत अन्य समस्याएं रखीं

Sun, 04 Jun 2023 06:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुलाकात में व्यापारियों ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए जीएसटी में रजिस्टर व्यापारी वर्ग को स्वास्थ बीमा दिए जाने की मांग रखी। इसके अलावा विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों की बिल्डिंग को बनवाने के बाद सील करने समेत अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर प्रदेश के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला। व्यापारियों ने मुलाकात कर व्यापार में आ रहीं समस्याओं से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि मुख्य रूप ऑनलाइन ट्रेडिंग से देश सहित उतर प्रदेश के छोटे बड़े सभी व्यापारियों के लिए कारोबार करना अब एक बड़ी चुनौती होता जा रहा है। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घराने बढ़ते जा रहे है, जबकि छोटी-छोटी बाजारों का व्यापारी खत्म होने की कगार पर है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री से मुलाकात करने वालों में उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोतियानी, उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष श्याम कृष्णनानी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र अरोड़ा, गुरविंदर सिंह समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए जीएसटी में रजिस्टर व्यापारी वर्ग को स्वास्थ बीमा दिए जाने की मांग रखी। इसके अलावा विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों की बिल्डिंग को बनवाने के बाद सील करने सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही व्यापारियों ने रक्षा मंत्री से लखनऊ में व्यापारी पंचायत लगाने की भी बात कही। जिससे मौके पर ही व्यापारियों की जटिल समस्याओं का समाधान हो सके। व्यापारियों की सभी मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि व्यापारी वर्ग की समस्याएं प्राथमिकता से दूर की जाएंगी। वहीं व्यापारियों ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने और केंद्र सरकार के कार्यों के लिए उन्हें बधाईयां भी दी, साथ ही योगी सरकार के लॉ एंड ऑर्डर की भी सराहना की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें