फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तस्करों से पैसों की उगाही करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, गिरफ्तार बदमाश सद्दाम गौरी गैंग का सदस्य
विज्ञापन

-निशानदेही पर हथियार तस्कर भी गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले की पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों से उगाही में सद्दाम गौरी गैंग के एक बदमाश उत्तम नगर निवासी रवि (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर एक हथियार तस्कर निशांत को भी गिरफ्तार किया है। रवि ने इससे पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर पहले से 14 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला कि जेल में रहने के दौरान रवि सद्दाम गौरी गैंग के सदस्यों के संपर्क में आया। आसानी से पैसे कमाने के लिए गैंग में शामिल हो गया। वह स्थानीय ड्रग तस्कर और शराब बेचने वालों से पैसे वसूलने के लिए निशांत से हथियार खरीदा था। वहीं निशांत हस्तसाल रोड इलाके में रहता है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें