फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला घोषित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आलम को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। वह नांगलोई थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को गश्त के दौरान टीम ने नांगलोई-नजफगढ़ रोड स्थित एमसीडी शौचालय के पास एक संदिग्ध को देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू और तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आलम पर पहले से झपटमारी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 24 मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें