फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर फरीदाबाद में बनेगा 500 बेड का कोविड अस्पताल, मुख्यमंत्री से अनुमति मिलने का इंतजार

Sun, 28 Jun 2020 11:28 AM IST
प्राची प्रियम धनंजय चौहान, फरीदाबाद
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर फरीदाबाद में भी बनेगा कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दिल्ली की तर्ज पर 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की योजना तैयार की गई है। अस्पताल की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास फाइल भेजी गई है। 

विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। शहर में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 194 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। 

कुल संक्रमितों की संख्या करीब 3132 पहुंच गई है। इनमें से करीब 1400 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि करीब एक हजार लोगों को घर में आइसोलेट किया गया। वहीं, कोविड अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में 500 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है, जोकि अब मरीजों से लगभग भर चुका है। 
विज्ञापन


हालांकि शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ईएसआईसी के अलावा सरकारी स्तर पर गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज व अल्फलाह मेडिकल कॉलेज कोविड-19 मरीजों के लिए बनाए गए है, मगर इनमें आईसीयू और वेंटीलेटर की सुविधाओं का अभाव है। 

प्रशासन की ओर से आठ निजी अस्पतालों में 25 प्रतिशत बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार की ओर से इलाज के रेट भी फिक्स कर दिए गए हैं, जिससे मरीज यहां आसानी से अपना इलाज करवा सकें, मगर लगातार बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी बने हुए हैं। 

इससे निपटने के लिए सेक्टर-12 में 500 बेड का अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई है। इस अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

फरीदाबाद उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेक्टर-12 में 500 बेड का एक अस्पताल बनाने की योजना बनाई है। अस्पताल की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में फाइल भेजी है। मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें