देश की राजधानी में स्थित बुराड़ी क्षेत्र बीते 1 जुलाई से एक ही परिवार के 11 लोगों की सामूहिक आत्महत्या को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस बार बुराड़ी एक विवादित पोस्टर को लेकर फिर से चर्चाओं में आ गया है। यह पोस्टर पूरे बुराड़ी में चिपकाए गए हैं और इनका संबंध कश्मीर से है।
बुराड़ी के कई हिस्सों में लगे इन पोस्टरों में अपील की गई है कि कश्मीरी जिहादी मुसलमानों को पाकिस्तान भगाओ और कश्मीरी हिंदुओं को बसाओ। पोस्टर पर छपे नाम के अनुसार इन्हें स्वदेश एकता मंच नाम के एनजीओ ने लगवाया है।
जानकारी तो ये भी मिली है कि ऐसे पोस्टर बुराड़ी और आसपास के इलाकों में देखे गए हैं। इन पोस्टरों पर स्वदेश हिंदू एकता मंच एनजीओ के अध्यक्ष का नाम व फोटो लगा है। इनका नाम बालकिशन सिनसिनवार है।
इस पोस्टर पर लिखा है कश्मीरी जिहादी मुसमानों को पाकिस्तान भगाओ! पीड़ित कश्मीरी हिंदुओं को बसाओ! देशभक्त सहयोग एवं समर्थन दें। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।