नई दिल्ली। नजफगढ़ स्थित ओशो धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस अवसर पर ध्यान, संगीत और कला का विशेष आयोजन होगा। यह समारोह दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें ध्यान सत्र, सत्संग और ओशो प्रवचन शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां आनंद भक्ति की 18 मंडला और अमूर्त चित्रों की प्रदर्शनी होगी। इसका उद्घाटन मां धर्म ज्योति और स्वामी चैतन्य कीर्ति करेंगे। प्रदर्शनी ध्यान और आंतरिक अनुभवों को कला से जोड़ती है। समारोह की शुरुआत सीधा कीर्तन से होगी, जिसके बाद सामूहिक भोजन होगा। दोपहर तीन बजे ओशो के प्रवचनों का श्रवण होगा। शाम चार बजे कुंडलिनी ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ओशो धाम, झटीकरा रोड, नजफगढ़ में होगा।