फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, गलत राष्ट्रगान गाने का आरोप

Mon, 21 Mar 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने बच्चन पर राष्ट्रगान गलत गाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


19 मार्च को भारत-पाक मैच से पूर्व बच्चन ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में माइक पर राष्ट्रगान गाया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बच्चन ने गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया।

ऐसे में उनके खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज करना चाहिए। मामले पर फिलहाल पुलिस ने कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं की है, लेकिन शिकायत लेकर मामले की छानबीन जरूर कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली के एक शख्स की ओर से दी गई है शिकायत

अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI
पुलिस के मुताबिक शिकायत वसुंधरा एंक्लेव दिल्ली निवासी उल्लहास पी आर नामक शख्स की ओर से दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता उल्लहास की शिकायत है कि बच्चन ने राष्ट्रगान को गाने में 52 सेकेंड की बजाए एक मिनट दस सेकेंड का समय लिया।

इसके अलावा उन्होंने अपनी ही लय में राष्ट्रगान गाया। सिंध की जगह सिंधू और दायक की जगह नायक गाया। उल्लहास ने कहा कि बच्चन देश के लिए आईकन है, लोग उनको आदर्श मानकर उनके स्टाइल की नकल करते हैं।

ऐसे में अगर आईकन राष्ट्रगान गलत गाएगा तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में बच्चन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें