फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने बसों में की तोड़फोड़

Sat, 22 Jun 2024 03:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर 35 में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पांच बसों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने बसों में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर 35 में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पांच बसों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर हुई मौत की धारा में मामला दर्ज कर रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यूपी के आगरा निवासी 24 वर्षीय मोनू बादशाहपुर थाना क्षेत्र की ऑटो मोबाइल कंपनी पद्मिनी वीएनए में तैनात था। उसकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। रोजाना की तरह वह आज भी कंपनी की बस से कंपनी पहुंचा था और बस से उतरकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान कंपनी की दूसरी बस के चालक ने अपनी बस को लापरवाही से बैक किया तो मोनू बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और सुरक्षा गार्ड के रूम में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी सुरक्षा गार्ड ने कमरा खोल दिया और चालक को मौके से भगा दिया। इस दौरान काफी तांडव हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ जिसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की बात कही गई। कर्मचारियों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें