नई दिल्ली। शाहदरा में सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली में निवासियों से घरों से निकलने वाले कचरे को गीला, सूखा और घरेलू खतरनाक श्रेणी में अलग-अलग रखने की अपील की। लोगों को बताया कि अगर कचरा घर से ही अलग होकर निकलेगा तो न सिर्फ उसकी रिसाइक्लिंग आसान होगी बल्कि सड़कों और गलियों में गंदगी भी कम होगी। लोगों ने तीन रंग के डस्टबिन के उपयोग का संदेश दिया। स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानें बल्कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में भी बदलाव लाएं। संवाद