नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेर के तीनों शावक स्वस्थ हैं। शावकों की निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जा रही है। वहीं, 24 घंटे चिकित्सकों की टीम भी देखरेख कर रही है। तीनों शावक अपनी मां के साथ हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक सभी शावक अपनी मां का दूध पी रहे हैं। बता दें कि महागौरी ने करीब 15 महीने के भीतर दूसरी बार शावकों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा चिड़ियाघर में रविवार को स्पाइडर और इन्सेक्ट वॉक आयोजित की गई। ब्यूरो