फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आप में पूरा शहर है 'आजाद हिंद ग्राम'

Mon, 28 Apr 2014 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ये अपने आप में ही एक पूरा शहर है, और इसका विशाल परिसर बना है महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज से प्रेरणा लेकर।
विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद में टीकरी कलां स्थित आज़ाद हिंद ग्राम में टूरिस्ट कॉम्प्लैक्स को विकसित किया है।

इसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह और रास्ते में मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई हैं। नेशनल हाईवे-10 पर दिल्ली हरियाणा सीमा के दो किलोमीटर के अंदर स्थित, इस परियोजना की शिल्पकला उत्तर भारतीय शिल्पकला और भारतीय दस्तकारी परंपराओं से प्रभावित है।

म्यूजियम और स्मारक के आसपास बड़े-बड़े चमकदार गुम्बद, कॉम्प्लैक्स की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां विशाला प्लाजा, एक एम्पीथियेटर, पर्यटक सूचना केन्द्र, सुविनियर और गार्डन शॉप, फूड-कियोस्क, एक रेस्तरां, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल आदि की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक टेलीफोन एवं कन्वेंशन सुविधाएं भी यहां मौजूद हैं। यहां आपको कठपुतली के खेल और ऊंटगाड़ी की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं।

ऊंटगाड़ी आपको पास के टीकरी गांव तक सैर करवाएगी और ऐसी यादें आपके दिलो दिमाग पर छोड़ जाएगी जो कभी नहीं मिटेंगी। बच्चे तो यहां सबसे ज्यादा मजा करते हैं। इस टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में नेताजी को समर्पित मेमोरियल और मूर्ति खास आकर्षण का केंद्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें