फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाइनीज मांझे से कटा पांच साल के बच्चे का गला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mon, 04 May 2026 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में धारा 106/223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी जिले के उस्मानपुर इलाके में एक पांच साल के बच्चे की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास एक बच्चे का गला 'चाइनीज मांझे' से कट गया। वह परिवार के साथ साइकिल पर जा रहा था।  

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार 3 मई 2026 को न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन को जेपीसी अस्पताल से सूचना मिली कि मांझे से घायल एक 5 वर्षीय बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि बच्चा अपनी मां और चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर न्यू उस्मानपुर स्थित सीएनजी पंप की ओर जा रहा था, तभी अचानक ऊपर से मांझा उसके गले पर लगा और वह घायल हो गया। इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में धारा 106/223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें