फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: छत पर पतंग उड़ा रहे बच्चे की चौथी मंजिल से गिराने से मौत, घटना का वीडियो आया सामने

Tue, 19 Aug 2025 03:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि बच्चा चौथी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। गलती से उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके पिता उसे तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चा छत से गिरा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ओखला में पतंग उड़ा रहा बच्चा चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बटला हाउस स्थित सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन


17 अगस्त की दोपहर 4:00 बजे, जाकिर नगर के थाना जामिया नगर में मोहम्मद साद (उम्र 12 वर्ष), पुत्र शबुद्दीन घर की चौथी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। गलती से उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसके पिता उसे तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें