फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Borewell Accident: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे युवक की मौत, 25-35 वर्ष के बीच बताई जा रही उम्र

Sun, 10 Mar 2024 04:05 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के केशवपुर मंडी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक युवक गिर गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरा बच्चा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर बड़ा हादसा हुआ है। यहां शनिवार देर रात 2.45 बजे एक 40-फीट गहरे और डेढ़ फीट चौड़े बोरवेल में एक युवक गिर गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), और दिल्ली पुलिस की टीमें बचाव अभियान में लगी रहीं। काफी मशक्कत के बाद युवक को निकाल लिया गया। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की उम्र 25-35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। वहीं, भाजपा नेता कमलजीत सहरावत पार्टी नेताओं के साथ पहुंची हैं।साथ ही हादसे के बाद डीएमआरसी ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है कि डीएमआरसी ने यह बोरवेल नहीं बनाया और न ही हमने इसका कोई उपयोग किया। जिस पंप रूम के अंदर यह बोरवेल स्थित था वह दिल्ली जल बोर्ड का है।  एनडीआरएफ की टीम निरीक्षक वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवक को निकलने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे हुए थे। उसे बोरवेल से निकालने के लिए पहले बोरवेल में रस्सी डाली गई। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद रही। बचाव कर्मियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन

बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक युवक गिर गया था। एनडीआरएफ से प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह के साथ एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची था। मौके पर एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने किया।

48 घंटे के अंदर दिल्ली के बोरवेल बंद करने का आदेश
इस मामले में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि केशोपुर में एक व्यक्ति के बोरबेल में गिरने की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंचकर मैंने स्थिति का मुआयना किया। बोरवेल एक तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यहां जबरदस्ती ताला तोड़ घुसने का प्रयास किया गया था। पुलिस इसकी जांच करेगी। ऐसे मामले दोबारा सामने न आए इसे लेकर जल बोर्ड को सख्त आदेश दिया है कि दिल्ली में बंद पड़े सभी प्राइवेट-सरकारी बोरबेल को 48 घंटे के अंदर वेल्डिंग कर सील किया जाए और मुझे इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें