फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: वसंत कुंज इलाके में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बच्चे को मारी टक्कर, मासूम की मौत

Fri, 17 Oct 2025 09:11 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

थार का चालक हादसे के बाद वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम वसंत कुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, सी-8 वसंत कुंज के पास एक ब्लैक थार गाड़ी ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना वसंत कुंज नॉर्थ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर खून के निशान और क्षतिग्रस्त साइकिल मिली। घायल बच्चे को पीसीआर वैन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है और वह सेक्टर-6, आर.के. पुरम, दिल्ली का निवासी था। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार, थार का चालक हादसे के बाद वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें