फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से फायरिंग: ये रील नहीं रियल का है किस्सा, नोएडा सेक्टर-122 में युवक ने चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 16 Jul 2022 06:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर-122 में शुक्रवार देर शाम एक कार सवार ने चलती गाड़ी से फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवक बाल-बाल बच गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग कांप गए। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
चलती कार से असलहा लहराता कार सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-122 में एक कार सवार ने बेखौफ अंदाज में फायरिंग कर दहशत फैलाई। बीच सड़क पर हुई इस फायरिंग में लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस की है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-122 में शुक्रवार देर शाम एक कार सवार ने चलती गाड़ी से फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवक बाल-बाल बच गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग कांप गए। घटना के बाद निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में था। वहीं पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान गढ़ी चौखंडी निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। निवासियों ने बताया कि पुलिस से कई बार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें