फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सवारी का इंतजार कर रहे कैब चालक से बदमाश ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर्ष विहार इलाके की घटना, पीड़ित ने बदमाश का शोर मचाकर पीछा किया, पुलिसकर्मी ने बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर्ष विहार के मंडोली चुंगी इलाके में बीड़ी मांगने के बहाने पास आकर एक बदमाश ने एक कैब चालक को लूट लिया। बदमाश पीड़ित राहुल से मारपीट करने के बाद दो मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे। शोर मचाते हुए पीड़ित बदमाश के पीछे भागा। इसी दौरान गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी शोर सुनकर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान सबोली निवासी 24 साल के करण पांचाल के रूप में हुई है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राहुल ओला-उबर में अपनी कार चलाता है। हर्ष विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में राहुल ने बताया कि वह देर रात करीब 12.30 बजे सवारी छोड़ने के बाद मंडोली चुंगी के पास सर्विस रोड पर गाड़ी लगाकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उनके पास बीड़ी मांगने के लिए आया। मना करने पर वह मारपीट करने लगा और उसका दोनों मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। राहुल ने शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागा। शोर सुनकर गश्त पर मौजूद एक पुलिसकर्मी भी बदमाश के पीछे भागा और लोगों की मदद से आरोपी करण को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें