फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बचपन की दोस्त को दी नेक सलाह, तो लड़के ने नाबालिग को घोंपा चाकू, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नाबालिग को लहूलुहान देख उसका दोस्त उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ा और उसके सीने में भी चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार इलाके में पड़ोस में रहने वाली लड़की को एक लड़के से दूरी बनाने की सलाह देने पर आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर नाबालिग को चाकू घोंप दिया। बचाने आए उसके दोस्त को भी घायल कर दिया। पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी लड़के उसके दोस्तों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से भागे हुए आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


17 साल का पीड़ित अपने परिजनों के साथ निहाल विहार इलाके में रहता है। वह सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र है। निहाल विहार थाने में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके घर के पास एक लड़की रहती है, जिसे वह बचपन से जानता है और वह उसकी दोस्त है। वह भी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ दिन से एक लड़का उसकी गली और स्कूल में चक्कर लगा रहा था। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपनी दोस्त को दी और कहा कि उसका चाल-चलन ठीक नहीं है।

विज्ञापन

इसका पता लड़के को चला तो उसने 13 अक्तूबर की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे नाबालिग को अपने दोस्तों के साथ मिलकर पकड़ लिया। उसके साथ आए दो लड़कों ने नाबालिग को पकड़ा जबकि आरोपी लड़के ने उसके सीने के बीचों बीच चाकू घोंप दिया। नाबालिग को लहूलुहान देख उसका दोस्त उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ा और उसके सीने में भी चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से भाग गए। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें